
Prof. Dr. Om Prakash Gupta
प्रो. डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता
1 book on our website
प्रोफेसर (डा.) ओम प्रकाश गुप्ता ने ऋषिकुल स्टेट आयुर्वेद कॉलेज, हरिद्वार से सर्वोच्च प्रथम श्रेणी में बी.ए.एम.एस. तथा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एम.डि. (आयुर्वेद) और पी.एच.डी की उपाधियाँ प्राप्त कीं। वे गौहाटी (आसाम) के सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज तथा अस्पताल में कायचिकित्सा विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष और श्रीमन्त शंकरदेव चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रथम डीन रहे। उनके निर्देशन में ५० से अधिक छात्रों ने एम.डि. तथा ६ शोधार्थियों ने पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त की; वे राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ के राष्ट्रीय गुरु पद पर भी चयनित हुए।

